The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस के दिन धन,समृद्धि और ऐश्वर्य के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन से पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरूआत हो जाती है। उन्होंने कहा है कि खुशी देने और बांटने से बढ़ती है इसलिए दीवाली में कुम्हारों जैसे हुनरमंदों और छोटे व्यवसाय करने वालों से दिये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor