The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपाईयों ने राज्योत्सव के दिन सड़क जमकर किया हंगामा,विधायक विनोद चंद्राकर को उत्सव में मुख्य अतिथि बनाने पर भड़के

Spread the love

महासमुंद। राज्योत्सव के दिन देर रात सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक विनोद चंद्राकर को उत्सव में मुख्य अतिथि बनाने पर भाजपाई भड़क गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़क पर उतर आए और रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने रोका तो भाजपा के कार्यकर्ताओं ने NH-353 नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस के काफी देर के समझाइश के बाद कार्यकर्ता वहां से हटे। कांग्रेस विधायक के विरोध में देर रात भाजपा कार्यालय पर तमाम कार्यकर्ता एकत्र हो गए। इसके बाद जिलाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी के नेतृत्व में रैली निकालकर राज्योत्सव स्थल की ओर बढ़ने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस ने रास्ते में ही कार्यकर्ताओं को रोक लिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद कार्यकर्ता लौट गए। विधायक पर मारपीट का है आरोप पिछले दिनों आबकारी विभाग के कार्यालय में हंगामा हुआ था। वहां विधायक विनोद चंद्राकर की मौजूदगी में एक कर्मचारी को बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद से भाजपा इस मामले में विधायक पर मिलीभगत का आरोप लगाने के साथ ही कार्रवाई की मांग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *