The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCNational

Breaking: किसान विरोधी कृषि कानून को रद्द करने नक्सलियों ने भी किया समर्थन भारी मात्रा में लगाये बैनर

Spread the love

कांकेर। आज भारत बंद का नक्सलियों ने भी समर्थन करने का ऐलान करते हुए आमाबेड़ा क्षेत्र में भारी मात्रा में बैनर व पोस्टर लगाए गए है। विदित हो कि दिल्ली में तीन किसान विरोधी बिल पारित होने के चलते 27 सितम्बर को किसानों द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया है इसी के तहत नक्सलियों ने भी किसानों के इस बन्द का समर्थन किया है साथ ही भारी मात्रा में बैनर आमाबेड़ा क्षेत्र में लगाए गए है।
वहीं नक्सलियों ने बैनर के माध्यम से कहा है कि यदि केंद्र सरकार इस कृषि विरोधी कानून को रद्द नही करती तो इस आंदोलन को जारी रखने की बात भी कही है साथ ही नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है व जनता पर गोली बरसाने वाला नरेंद्र मोदी गद्दी छोड़ने की बात बैनर में लिखी गई है। आमाबेड़ा बाजार के लारियों में और मार्गो में भी बैनर लगाए गए है।

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor