The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चाकू मार युवक की हत्या करने वाला आरोपी को तीन साल बाद सश्रम आजीवन कारावास की मिली सजा

Spread the love

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा के राकेश कुमार सोम की कोर्ट ने मंगलवार को हत्या के आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला साढ़े तीन साल पहले का है। दंतेवाड़ा निवासी सागर यादव उर्फ रोशन 20 ने नितेश की हत्या कर दी थी। जिसके बाद यह मामला कोर्ट में चल रहा था। द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एडीजे राकेश कुमार सोम की कोर्ट में मंगलवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को आजीवन सश्रम कारावास और 500 रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया है। दरअसल, 24 सितंबर 2018 को दंतेवाड़ा मंदिर पारा के मां दंतेश्वरी गणेश उत्सव समिति के लोग गणेश विसर्जन करने के लिए मंदिर पारा से निकले थे। इस बीच एक युवक को क्यों मारा है कहकर चिल्लाने की आवाज आने लगी। एक युवक को पकड़ लिया गया। जिसकी पहचान रोशन के रूप में की गई। उसने नितेश को जान से मारने की नियत से उसके सीने में चाकू से हमला किया था। रोशन के मारने से नितेश के सीने में गंभीर चोट आई थी। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चला था। हालत बिगड़ी तो बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *