Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बाजार में खड़ी ऑटो पार, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र में बाजार में खड़ी ऑटो चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक रमेश कुमार शाह 48 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनी माल वाहन ऑटो में आलू—प्याज लेकर बुधवारी बाजार बेचने गया था। इस दौरान वह अपना ऑटो राधेश्याम कन्सट्रक्शन के सामने नगर निगम रोड बीरगांव में खड़ी कर दिया था। वापस आया तब वहां पर आटो नंबर सीजी 04 एमडी 9373 गायब था। मुर्गी दुकानदार से पूछताछ करने पर उसने बताया कि अज्ञात शख्स ने ऑटो साईड लगाने की बात कहकर उसे हटाया। मामले की ​शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor