The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार,वाहन समेत 1.5 करोड़ का माल जब्त

Spread the love

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के गांजा तस्करों की उत्तरप्रदेश में 16 क्विन्टल गांजा खपाने की मंशा पर पानी फिर गया जब गांजे से भरी वाहन को पुलिस ने धर दबोचा। वाहन में सब्जी की आड़ में गांजा रायपुर से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था। 16 क्विन्टल वजनी। करीब 1.5 करोड़ रुपये का गांजा पुलिस ने जब्त कर लिया है। करीब 53 बोरी गांजा के साथ एक आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा है। बसन्तपुर थाना क्षेत्र के धनवार चेकपोस्ट पुलिस की इस कार्यवाही में करीब 1.5 करोड़ रुपये का गांजा पुलिस ने जब्त किया। गांजा के साथ एक आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor