The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कोरोना संक्रमण, व्यवस्था देखने जिलाधीश पहुंचे स्टेशन

Spread the love


राजनांदगांव। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधीश तारन प्रकाश सिन्हा , आयुक्त नगर निगम डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी व SDM अरुण वर्मा व्यवस्था का जायजा लेने अचानक देर रात रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने कोविड टेस्ट के संबंध में जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश की सीमा सहित बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों के कोविड टेस्ट की चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। कलेक्टर सिन्हा अपने मातहत अधिकारियों के साथ सभी जगहों की स्वयं मोनिटरिंग कर रहे हैं। जिलाधीश ने आम जनता से अपील की है कि घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें जरूरत होने पर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में तत्काल संपर्क करें।
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट“

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor