The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बाइक चोरों के गैंग को पुलिस ने पकड़ा,10 आरोपी गिरफ्तार,11 नग बाइक बरामद

Spread the love

कांकेर । पंखाजूर थाना क्षेत्र पुलिस ने शातिर बाइक चोरों के गैंग को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने चोरी की 11 बाइक बरामद की है। रविवार को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि राजनांदगांव का एक व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रकाश यादव बताया। बाइक को लेकर जब कागजात मांगे गए तो नहीं दिखा पाया। सख्ती से पूछता की गई तो उसने चोरी की 10 और बाइक बेचना स्वीकार किया।इस पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से चोरी की बाकी बाइक भी बरामद कर ली। बरामद बाइक की कीमत करीब 5.10 लाख रुपए है। पूछताछ में प्रकाश ने बताया कि वह बाइक चोरी कर अलग-अलग जिलों में बेचता था। उसके गिरोह के 10 साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाइक बेचकर मिले रुपयों से सभी मौज-मस्ती करते और शराब पीते, जुआ खेलने के शौक को पूरा करते थे।

गिरफ्तार आरोपी
राजनांदगांव के घुमका निवासी प्रकाश यादव, कांकेर के पंखाजूर निवासी सुमन मंडल, अजय विश्वास, अशोक ब्रम्हा, सुब्रत सरकार, शंकर व्यापारी, वीरू सील, राजू मंडल, बापी राय, रोहित हालदार और परिमल हालदार शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor