The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पानी सा दाल और बाजार का अचार ये है जरती के माध्यम शाला का मध्यान भोजन

Spread the love
“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। पानी जैसा दाल और बाजार से खरीदा हुआ अचार के साथ बच्चों को मध्यान भोजन दिया जा रहा है। ऐसे में बच्चों को कैसे पोष्टिक आहार दे पाएंगे। जी हां कवर्धा विकासखंड के ग्राम जरती के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में मध्यान भोजन में मीनू के हिसाब से भोजन नही दिया जा रहा है। बच्चों के मध्यान भोजन में काटामारी की जा रही है। जिसके कारण बच्चों को पोष्टिक आहर नही मिल पा रहा है। स्कूल के शिक्षक के अनुसार प्रधान पाठक के नही होने के कारण बच्चों को सब्जी नही मिल पा रही है। दरसअल जरती के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पानी सा पतला दाल व बाजार से खरीदा हुआ अचार दिया जा रहा है। बिना सब्जी के ही खाना दिया जा रहा है। जबकि मीनू के हिसाब से प्रतिदिन सब्जी देना है। लेकिन बच्चों के भोजन में काटा मारी की जा रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नही दे रहे है। जरती के 70 से अधिक बच्चों को आये दिन इसी प्रकार खाना खाना पड़ता है। प्रधान पाठक के नही होने के बहाना कर पोष्टिक भोजन नही दिया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *