The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रायपुर में एक दो नहीं बल्कि अब 57 सेंटर मौजूद है,सभी सेंटर में फ्री होगी जांच

Spread the love

रायपुर । रायपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लोगों में एक सवाल है कि जांच के लिए कहां जाएं। कुछ सेंटर्स के बारे में लोगों को जानकारी है मगर पूरे शहर में एक दो नहीं बल्कि 57 सेंटर मौजूद हैं। इन सभी जगहों पर फ्री कोविड जांच की सुविधा उपलब्ध है। फिलहाल पंडरी जिला अस्पताल में 24 घंटे सातों दिन कोविड जांच की जा रही है। यानी आधी रात को भी इस सेंटर में जाकर कोविड जांच करवाई जा सकती है। रायपुर शहर के ग्रामीण, बीरगांच, आरंग, अभनपुर, धरसींवा और तिल्दा में दर्जनों सेंटर्स हैं जहां कोरोना की जांच सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नि:शुल्क की जाती है। जांच से जुड़ी दूसरी जानकारियों के लिए जिला कंट्रोल रूम के नंबर 07712445785, 7880100331, 7880100332 पर संपर्क किया जा सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *