The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी जबरदस्त टक्कर,एक की मौत एक घायल,ट्रेलर चालक गिरफ्तार

Spread the love

कोरबा । जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में ट्रेलर और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसके चलते एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों युवक बाइक में केक लेने के लिए आए हुुए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, तहसील भाठा निवासी अरविंद सिंह राजपूत और जावेद अली दोनों दोस्त थे। बुधवार रात को करीब 9 बजे वे दोनों कटघोरा बस स्टैंड के पास केक लेने के आ रहे थे। इसी दौरान जब वह बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर ही अरविंद की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया था। वहीं आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया। जबकि मृतक के परिजनों को और पुलिस की इस घटना की जानकारी दी गई। खबर मिलते ही पुलिस टी टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद ट्रेलर चालक को घटनास्थल से कुछ दूर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor