The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

युवती को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म व आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट पर अपलोड करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। प्रेमजाल में फांस कर युवती से दुष्कर्म कर,इंटरनेट मीडिया में आपत्तिजनक फोटो और टिप्पणी अपलोड करने के मामले में जशपुर पुलिस की टीम ने दुर्ग जिले से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की रिपोर्ट पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 13 जनवरी को शिकायत दर्ज कराया कि दुर्ग जिले के कादम्बरी नगर निवासी आरोपी रूपेन्द्र उर्फ लक्की ने स्वयं को कुंवारा बता कर उसे प्रेम जाल में फांस लिया और शादी का झांसा देकर लगातार जबरन दुष्कर्म किया एवं प्रार्थिया को आरोपी के शादीशुदा होने की जानकारी होने पर प्रार्थिया आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए शिवा देशमुख के नाम से फेसबुक आइडी बनाकर प्रार्थिया की अश्लील फोटो एवं अश्लील टिप्पणी अपलोड करने लगा। मामले की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने रिपोर्ट पर थाना-पत्थलगांव ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए धारा 376, 376(2)(ढ), 506, 509(ख) भादवि और आइ टी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई की गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *