The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइक के आमने-सामने हुई भिड़ंत,दो युवकों की मौके पर मौत

Spread the love

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के गाडामोर से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हादसा दो बाइक के आमने-सामने भिड़ंत से हुआ है। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। भिड़त इतनी जोरदार थी की बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बाइक की तेज रफ्तार होने की वजह से हुआ है। दोनों तेज रफ्तार बाइक अंनियत्रित होकर भिड़ गई। मृतक में से एक का नाम थानु साहू 28 वर्ष निवासी ग्राम करूपान (मुंगेली) बताया जा रहा और राहुल पटेल 22वर्ष नवागढ़ निवासी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नवागढ़ पुलिस मामेल की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor