Thursday, November 12, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दुष्कर्म का फरार आरोपी डिप्टी रेंजर कुरूद के पास से पकड़ाया

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। अपने ही विभाग में कार्यरत प्रबंधक की पत्नी के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार डिप्टी रेंजर को आज पुलिस ने कुरूद व धमतरी के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोयलीबेड़ा में पीड़िता द्वारा दिनांक 17 जनवरी को थाना कोयलीबेड़ा आकर आवेदन दिया गया कि कोयलीबेड़ा में वन विभाग में पदस्थ डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू द्वारा दबाव डालकर जबरदस्ती बलात्कार किया गया तथा पीड़िता के पति के दफ्तर जाते ही आरोपी मौका पाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता था तथा किसी को इसकी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देता था। थाना कोयलीबेड़ा द्वारा पीड़िता की आवेदन पर आरोपी गणेश राम साहू पिता पुनूराम साहू, उम्र 54 वर्ष,निवासी फारेस्ट कॉलोनी कोयलीबेड़ा, थाना कोयलीबेड़ा, जिला कांकेर कुरूद जिला धमतरी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 02/2022 धारा 376,376(2)(ढ़),506 भादवि.का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा फरार आरोपी को पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा कांकेर के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजुर धीरेन्द्र पटेल के निर्देशन एवं एसडीओपी अंतागढ़ अमर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा उपनिरीक्षक सत्यवान सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी को कुरूद धमतरी से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से विस्तृत पूछताछ एवं विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर 19 जनवरी को जेल भेजा गया। आरोपी को पकड़ने में सायबर टीम कांकेर एवं थाना कोयलीबेड़ा स्टाफ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor