The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राज्यपाल अनुसुईया उइके से मिलने जा रहे 10 आदिवासियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके से मिलने जा रहे 10 आदिवासियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इन सभी आदिवासियों को कोंडागांव में पुलिस ने पकड़ा है। जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है वे सिलगेर, पुसनार, सिंगारम में चल रहे आंदोलन को लीड कर रहे थे। मूलवासी बचाओ मंच ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि इस संबंध में पुलिस की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। इधर, पुलिस कैंप के विरोध में सिलगेर में ग्रामीणों का आंदोलन अब भी जारी है। सुकमा और बीजापुर जिले की सरहद पर स्थित सिलगेर में पुलिस कैंप के विरोध में पिछले 9 महीने से ग्रामीण तंबू गाड़ कर आंदोलन में बैठे हुए हैं। वहीं शुक्रवार को तीर-धनुष समेत पारंपरिक हथियार लेकर ग्रामीण कैंप के सामने तक पहुंच गए थे। जिन्होंने एक बार फिर कैंप के सामने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि आदिवासियों की जमीन हड़पने नहीं देंगे। साथ ही सिलगेर के कैंप को हटाने की मांग भी जारी है। राज्यपाल से मिलने जा रहे 10 ग्रामीणों को हिरासत में लेने का विरोध भी ग्रामीणों ने किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor