The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आयुष्मान कर्मचारियों ने किया सीएम हाउस का घेराव

Spread the love

रायपुर। आठ साल तक सरकार के अधीन काम कर चुके छत्तीसगढ़ के आयुष्मान कर्मचारियों ने सोमवार को राजधानी रायपुर में सीएम हाउस का घेराव कर दिया। आयुष्मान कर्मचारियों का दावा है कि वे 8 साल से सरकार के अंतर्गत काम कर रहे हैं। और अब उन्हें अचानक हटाने का नोटिस जारी हो गया है, जिसका वे विरोध जता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान कर्मी राज्य के निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना से संबंधित सेवाएं देते थे। सोमवार को प्रदेश भर से राजधानी पहुंचे आयुष्मान कर्मचारियों को सीएम हाउस के गेट से हटाने का प्रयास पुलिस कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor