The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खाकी के रंग स्कूल के संग” कार्यक्रम का हुआ वर्चुअल शुरुआत, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पंप हाउस में हुआ पहला कार्यक्रम

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने,समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा “खाकी के रंग स्कूल के संग” कार्यक्रम चलाया जा रहा है ,जिसके अंतर्गत पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी जिले के स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को सामान्य कानून की जानकारी, यातायात के नियम, सायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,बाल विवाह,गुड टच बेड टच,घरेलू हिंसा,पॉक्सो एक्ट सहित संकटकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जा रहे थे । किंतु कोविड-19 संक्रमण के कारण ऑफलाइन कक्षाएं बंद होने के कारण पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा चलाया गया अभियान बंद हो गया था ।भोजराम पटेल द्वारा नया प्रयोग करते हुए कार्यक्रम को अब ऑनलाइन क्लास के माध्यम से वर्चुअल रूप में प्रारंभ किया गया है । 13 जनवरी 2022 को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पंप हाउस में खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम की वर्चुअल शुरूआत की गई । इस कार्यक्रम में भोजराम पटेल स्वयं उपस्थित हुए और कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा से अवगत कराते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया । इस कार्यक्रम में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बच्चों को सामान्य कानून, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बाल श्रम ,सायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,गुड टच बेड टच,पॉक्सो एक्ट सहित बुनियादी कानूनों की जानकारी दी गई साथ ही संकटकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके का प्रदर्शन किया गया । इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, विद्यालय के प्राचार्य विवेक लांडे, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू, महिला सेल प्रभारी उप निरीक्षक गायत्री शर्मा, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवल साव ,प्रधान पाठिका आकांक्षा देवांगन,राजनंदिनी सोनी,महिला आर रेहाना फातिमा,आर रोहित रात्रे,राकेश जांगड़े,डेमन ओगरे सहित पुलिस अधिकारी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *