The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नशे के ​लिए पीया सिरप एक की मौत और 2 गंभीर

Spread the love

बिलासपुर /रायपुर। बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में नशे के लिए सिरप पीना तीन युवकों को भारी पड़ गया। एक युवक की मौत हो गई है, वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। बिलासपुर ​जिले के बिल्हा के बरतोरी का यह पूरा मामला है।जानकारी के अनुसार झोलाछाप डॉक्टर चौलाराम कौशिक, खगेश कौशिक और किशन पारकर तीनों ने नशे के लिए कप सिरप पी लिया। इसके बाद खगेश गहरी नींद में सो गया। परिजनों ने इस पर संदेश जताया है, लेकिन झोलाछाप डॉक्टर चौलाराम ने कुछ नहीं होने की बात कहकर टाल दिया।कुछ देर बाद झोलाछाप डॉक्टर चौलाराम की हालत खराब होने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तीनों युवक अस्पताल पहुंचे, जहां खगेश की मौत हो गई। इधर चौलाराम और किशन पारकर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मामले पर बिल्हा पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीएमएचओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *