The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बारातियों से भरी एक वैन ट्रक से जा टकराई,दूल्हा-दुल्हन समेत 6 बराती हुए घायल

Spread the love

रायगढ़। जिले के सरिया थाना क्षेत्र में देर रात बारातियों से भरी एक वैन ट्रक से जा टकराई है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत 6 बराती घायल हो गए हैं। घटना सरिया थाना क्षेत्र के सूरजगढ़ पुल के पास हुई। सभी घायलों को उपचार के लिए पुसौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिसमें गंभीर रूप से घायलों को रायगढ़ मेकाहारा में भर्ती कराया गया हैं। हादसे में घायल पुसौर क्षेत्र के नवापारा गांव के हैं जो ओडीशा के कोसमडीह से विवाह के पश्चात पुसौर वापस लौट रहे थे। इस संबंध में सरिया टीआई कमल किशोर पटेल ने बताया कि पुसौर नवापारा से एक बारात ओडिशा के कोसमडीह गई हुई थी वहां से वापस लौटते वक्त रात लगभग 10:30 बजे उक्त दुर्घटना हुई। जानकारी के मुताबिक वैन के ड्राइवर ने अपने आगे जा रहे ट्रक को पीछे से ठोकर मार दी । यह ठोकर इतनी जोरदार थी कि वैन का आधा भाग ट्रक के नीचे घुस गया। इस दुर्घटना में दुल्हा जितेन्द्र व दुल्हन बाबी सहित महिलाएं एवं बच्चे भी घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और घायलों को वैन से निकाला।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *