The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रदेश में जल्द लागू किया जाए पत्रकार सुरक्षा कानून:अनिल पुसदकर

Spread the love

रायपुर। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन के स्टेट के कोऑर्डिनेटर अनिल पुसदकर ने मांग की है कि प्रदेश में जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का मुख्यमंत्री मीडिया फ्रेंडली है तो पुलिस को मीडिया की सुरक्षा का प्राथमिकता से ख्याल रखना चाहिए। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। मुख्यमंत्री पत्रकारों की भलाई के लिए योजनाएं लागू कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन उन पर अमल नहीं कर रहा है। पुलिस की लापरवाही से पत्रकारों पर हमलों की संख्या बढ़ रही है। यदि पुलिस सख्ती से कार्रवाई करने लगे तो ऐसा करने वालों को 100 बार सोचना पड़ेगा। प्रशासन की लापरवाही पत्रकारों के लिए तो खतरा बन ही रही है साथ ही सरकार की छवि भी खराब कर रही है। श्री पुसदकर ने पत्रकार धीरेंद्र गिरी गोस्वामी पर हमले की कड़ी निंदा की है और उनके शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *