The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा ने भेंडरी में लगाई चौपाल

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। भारतीय जनता पार्टी छग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों के साथ खड़े होने के संकल्पों को लेकर आयोजित किए जा रहे प्रदेशव्यापी मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल राजिम के अंतर्गत ग्राम भेंडरी (कोपरा) में चौपाल लगाकर प्रतीक्षा सूची के हितग्राहियों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम आवेदन फार्म भराया गया। मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के राजिम मण्डल प्रभारी जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री आवास योजना के वंचित हितग्राहियों के साथ खड़ी है। गरीबों के हित में भाजपा एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने जा रही है जिसमें आवास योजना के प्रत्येक हितग्राहियों का सहयोग अपेक्षित है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत केंद्र की मोदी सरकार ने जो लक्ष्य छत्तीसगढ़ के लिए दिया था उसे प्रदेश सरकार पूरा करने में असमर्थ है। केंद्र सरकार ने पूरा पैसा हितग्राहियों के लिए जारी किया था लेकिन राज्य सरकार अपने हिस्से की राज्यांश राशि नहीं दे पा रही है और गरीबों का आवास छीनने का काम कर रही है। इस दौरान जनपद सदस्य दीपक साहू, ग्राम पंचायत भेंडरी के सरपंच मोहन साहू,उप सरपंच आनंद साहू, भाजपा के बूथ अध्यक्ष भूषण साहू,लखन साहू,धनंजय साहू,मनीष साहू,पुखराज साहू,बाबूलाल साहू,टेटकू साहू,सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व आवास योजना के हितग्राही उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor