Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मां गायत्री के प्रज्ञा गीतों की हुई रिकॉर्डिंग

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ एवं श्रीराम संगीत कला केंद्र राजिम के संयुक्त मार्गदर्शन में गायत्री माता के प्रज्ञा गीतों की रिकार्डिंग हुई जो बहुत जल्द ही यूट्यूब चैनल म्यूजिक टैलेंट के माध्यम से देखने व सुनने को मिलेगा। इस गीत में मुख्य स्वर हरिशंकर सिन्हा ने दिया है जो गायत्री परिवार के युग पुरोहित हैं एवं संगीतकार के रूप में अंचल के संगीतज्ञ तुलाराम साहू है। संगीत संयोजक जितेंद्रियम देवांगन ने किया है जिसने बहुत सारे छत्तीसगढ़ एल्बमो में संगीत संयोजन का कार्य किया है। सहायक कलाकार दुष्यंत वर्मा, लालिमा पटेल, सूर्यकान्त वर्मा, लक्ष्य साहू है। इस गीत की रिकॉर्डिंग अलाप म्यूजिक स्टूडियो रायपुर में हुई है। प्रज्ञा गीत के रिकॉर्डिंग होने पर अंचल में खुशी की लहर है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor