The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जमीन विवाद के चलते हुई व्यापारी कि हत्या, दंपति गिरफ्तार

Spread the love

वैभव चौधरी की रिपोर्ट

धमतरी।जमीन विवाद के चलते व्यापारी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि फिरंगी निर्मलकर एवं अपनी पत्नी फुलेश्वरी निर्मलकर के साथ मिलकर राजेंद्र पारख को सिर एवं शरीर पर लोहे कि रॉड से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया था जिसे इलाज हेतु क्रिश्चियन हॉस्पिटल धमतरी में भेजा गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।वही पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना किया गया।जहां घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया एवं आस पास से पूछताछ करने पर यह बात सामने आया कि मृतक एवं आरोपी ग्राम अमेठी में जमीन था।जो आस पास में लगा हुआ था जिसको लेकर आरोपी फिरंगी निर्मलकर पिता शीतल निर्मलकर उम्र 59 वर्ष मृतक का विवाद होते रहता था। मृतक एवं आरोपियों का जमीन विवाद आपस में बहुत पहले से ही चल रहा था।जिसका थाने अर्जुनी में समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी कि जा चुकी है।वही पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *