The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeChhattisgarh

ट्रेव्लस आफिस में घुसकर कर्मचारी से मारपीट व तोड़फोड़,दो के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । राजधानी राययपुर के पण्डरी इलाके में ट्रेव्लस आफिस के अंदर घुसकर तोड़—फाड़ तथा आफिस में बैठे कर्मचारी के साथ मारपीट की रिपोर्ट देवेन्द्रनगर थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पण्डरी जगन्नाथ नगर रायपुर निवासी रवि कुमार कुम्हार 32 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह पण्डरी ​बस स्टैण्ड नवीन ट्रेवल्स में टिकिट बुकिंग का काम करता है। रविवार सुबह 11 बजे के करीब नवीन ट्रेवल्स के आफिस में बैठकर टिकिट बना रहा था, इसी दौरान मोहम्मद शाहीद एवं सलाउद्दीन ने अनावश्यक रूप से उसके साथ वाद विवाद कर गाली—’गलौच किया व जान से मारने की धमकी देते हुए डण्डे एवं लोहे की कोई वस्तु से मारपीट कर चोट पहुंचाया। आरोपियों ने ट्रेव्लस ऑफिस में रखे मनिटर को पटक कर तोड़ दिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *