The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

छेड़छाड़ मामले में युवक गिरफ्तार,लड़की को किया प्यार का इजहार,जाना पड़ा जेल

Spread the love

जांजगीर । चंद्रपुर क्षेत्र में एक युवती की कपड़े की दुकान है। वह 6 दिसंबर की सुबह दुकान में अकेली थी। उसी समय करीब 9 बजे नंदू यादव नाम का लड़का उसकी दुकान में घुस आया। युवती से कहा कि वह उससे प्यार करता है। इसके बाद उसने युवती का हाथ पकड़ लिया। हाथ पकड़ते ही युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस पर युवक वहां से भाग निकला। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। इसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की मामला दर्ज करा दी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और नंदू यादव उर्फ नंद गोपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भी चंद्रपुर क्षेत्र में ही रहता है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor