The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खरतरगच्छाचार्य जिन पीयूष सागर सूरिश्वर आदि ठाणा का हुआ मंगल प्रवेश

Spread the love

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

THEPOPATLAL कैवल्यधाम तीर्थ में छत्तीसगढ़ श्रृंगार खरतरगच्छाचार्य श्रीजिनपीयूष सागरसूरिश्वरजी आदि ठाणा का रविवार को गाजे बाजे के साथ हर्षोल्लास वातावरण में संध्या बेला पर भव्यातिभव मंगलप्रवेश कैवल्यधाम जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट के पदाधिकारियों व प्रदेश भर से विभिन्न शहरों से आये लोगों की अगुवाई में हुआ। इसके पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग कैवल्यधाम प्रवेश द्वार पर बड़ी संख्या में एकत्रित स्नेहीजनों ने राजनांदगांव में सताइस जनवरी को नूतन दीक्षित साधु-साध्वी भगवंतो के साथ आचार्य की अगुवानी की। जयघोष के नारों से गुंजायमान में तीर्थ के मुख्य द्वार पर केशर छांटना,अक्षत आदि से मंगल प्रवेश हुआ। सभी मंदिरों के दर्शन, वंदन पश्चात जिनदत्त सूरि दादाबाडी दर्शन करते हुए साधु साध्वी भगवंतो का परिसर स्थित प्रबंधक निवास में दीप प्रज्जवलित कर कलश प्रदक्षिणा के साथ की गयी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *