The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का राहुल गांधी ने किया शुभारंभ

Spread the love

रायपुर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ किया साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ तथा ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

3.55 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के खाते में पहली किश्त की राशि अंतरित की
भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को तीन किश्तों में मिलेगी सालाना 6 हजार रूपए की आर्थिक मदद: एक वर्ष में मिलेगी कुल 212 करोड़ रूपए की सहायता
हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए
गांधी ‘सेवाग्राम’ और ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की रखी आधारशिला राजीव युवा मितान क्लब योजना किया शुभारंभ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor