The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बांध पर नहाने के दौरान हादसा, 2 सहेलियों की डूबने से

Spread the love

बलरामपुर । जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के कुशफर गांव में 2 सहेलियों की बांध में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई । ये मामला का है। दोनों सहेलियां सुबह करीब 11 बजे घर से नहाने के लिए निकली थीं। गांव के लोग अमूमन वहीं निस्तार और नहाने के लिए जाते हैं। दोनों एक ही स्कूल में कक्षा 6वीं की छात्राएं थीं। दोनों साथ रहती थीं। आज भी उर्मिला (12) पिता जय सिंह, सहेली रिंकी (13) पिता दयाशंकर साथ घर से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित पुराने बांध में नहाने गई थीं। इसी दौरान नहाते-नहाते दोनों गहराई में चली गईं और दोनों की मौत हो गई। वहां नहा रहे अन्य बच्चों ने दोनों को डूबते देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद तत्काल परिजन व ग्रामवासी मौके पर पहुंचे। गांव के तैराकों की मदद से दोनों के शव को 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका।छात्राओं का शव देखते ही गांव में मातम छा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor