The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मां ने अपने ही दो बच्चों को फांसी पर लटका कर मौत के घाट उतारा,फिर खुद भी लगाई फांसी

Spread the love

कांकेर। कांकेर जिले में दुधावा चौकी क्षेत्र के मुसुरपुट्टा गांव से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक माँ ने अपने ही जय ढाई साल और 9 महीने के मासूम बच्चों को फांसी पर लटका दिया और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार मां ने अपने ही दो बच्चों को फांसी पर लटका कर मौत के घाट उतार दिया। जिसमे से एक ढाई साल और दूसरा 9 महीने का है। फिर खुद भी फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। महिला ने घर को अंदर से बन्दकर इस घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतिका का नाम भुनेश्वरी ध्रुव पति चेतन ध्रुव उम्र 28 वर्ष है। बेटी देविका ध्रुव ढाई साल की थी और बेटा टिकेश्वर ध्रुव 11 माह का। फिलहाल बच्चो को मारकर महिला के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *