The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस अफसर पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया,जांच में जुटी टीम

Spread the love

राजनांदगांव। मानपुर के नक्सल क्षेत्र जक्के पुलिस बेस कैम्प प्रभारी पर गांव की एक महिला ने कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि महिला की ओर से अफसरों को लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। मानपुर के एएसपी और एसडीओपी समेत अन्य पुलिस अफसर मामले की छानबीन कर रहे हैं। एसपी श्रवण ने बताया कि प्रभारी पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले पीडि़त महिला ने मोबाइल गुम हो जाने की जक्के प्रभारी से शिकायत की थी। मोबाइल के प्रकरण को लेकर जक्के प्रभारी मोरध्वज प्रधान जांच कर रहे थे। इस मामले को लेकर बयान के लिए प्रभारी का पीडि़ता के घर आना-जाना हुआ। आरोप है कि प्रभारी ने बयान के दौरान ही महिला से कथित रूप से छेड़छाड़ की। गांव में छेड़छाड़ की खबर जंगल में आग लगने की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने पूरे मामले को लेकर प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीण और जक्के प्रभारी के बीच बढ़ते विवाद के बाद मानपुर एसडीओपी हरीश पाटिल और थाना प्रभारी लक्ष्मण केंवट समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor