The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

लिफ्ट मैके​निक की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी

Spread the love

रायपुर। लिफ्ट मैकेनिक मनोज भालेधर मेश्राम की हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं 3 आरोपी अब भी फरार हैं। फरार आरोपियों की लगातार पता लगा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले थे। इसमें भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी के बेटे की कार में आरोपी को जाते हुए देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने राजनांदगांव स्थित भाजपा नेता के घर पहुंची और क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ने बीजेपी नेता के बेटे किशोर भोजवानी को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली। पुछताछ के दौरान किशोर ने आरोपी प्रेम रहेजा के ठिकाने की जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने हत्या में शामिल 1 आरोपी प्रेम रहेजा को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी पिता दिलीप रहेजा, दीप रहेजा समेत 3 आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये है मामला बता दें कि राजधानी के डूमरतराई देवपुरी स्थित मेडिकल कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट फिट करने वाले मैकेनिक मनोज भालेधर व उसके बेटे कुणाल भालेधर को सोमवार को दवा कारोबारी दिलीप रहेजा के बेटों ने बंधक बनाया और उसके पिता पर लाठियों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने पिता को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे और मृतक पिता को एमएमआई अस्पताल में छोड़कर आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *