The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने अपने क्षेत्र में किया लगभग 94 लाख के विकासकार्यों का भूमिपूजन,कटघोरा अस्पताल को मिली 10 बिस्तरीय आईशोलेशन वार्ड, डाइलेशिश वार्ड की सौगात

Spread the love

कोरबा। कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के द्वारा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में 93.55 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसमें खनिज न्यास मद से कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तरीय आईशोलेशन वार्ड जिसकी लागत 34.5 लाख तथा डाइलेशिश वार्ड जीसकी लागत 5 लाख के निर्माण के लिए भूमिपूजन कर एक बड़ी सौगात दी। कटघोरा के साथ साथ ग्राम पंचायत छुरीखुर्द, मड़वाढोडा, लोतलोता, नवांगाव कला. में अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

विकास पहली प्राथमिकता
कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस शासन आने के बाद भूपेश बघेल ने जिले के क्षेत्र के विकास कार्यों में ही खर्च किया जा रहा है उन्होंने कहा कि हमारे कांग्रेश सरकार के व प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांव में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं।साथ साथ शासन की योजनाओं को गांव तक पहुंचाने प्रयास किया जा रहा है। इसलिए गांव तथा स्कूल, महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ें विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। ग्रामीणों तथा छात्र छात्राओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पहुंच मार्ग, समुदायिक भवन, मंच निर्माण, अहाता और अन्य निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव लखनपाल, BMO डॉ रुद्रपाल सिंह कंवर, जनपद उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला समन्वयक आशुतोष शर्मा, ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ शेख इश्तियाक, हसन अली, राज जायसवाल, पार्षद जय नारायण कंवर, विकास सिंह, अनिल पाल, राम गोपाल कंवर, हीरा लाल यादव, राहुल शर्मा, सौरभ शर्मा, राम गोपाल कंवर, भुवन यादव, रामशरण कंवर, जय नारायण कंवर, अमित कौशिक, आरती कंवर, जवाहर कंवर, बाबूलाल, डॉ शिव रतन, नारायण बघेल, तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

“बी.एन यादव की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor