The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के छत्तीसगढ़ प्रवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कसा तंज

Spread the love

रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के छत्तीसगढ़ प्रवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, अब तो एयर इंडिया बिक गया, वो मंत्री किस चीज के हैं। उन्हें तो एयर इंडिया बेचने के लिए सम्मानित करना चाहिए। उन्होंने कहा, उनके छत्तीसगढ़ दौरे की कोई आधिकारिक जानकारी मुझे नहीं है। वो तो अपनी पार्टी की बात करने आ रहे होंगे। राहुल गांधी के प्रवास के दौरान भाजपा के विरोध पर मुख्यमंत्री ने कहा, वे केवल विरोध करने के लिए विरोध कर रहे थे। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा, क्या राजीव मितान क्लब की शुरुआत का विरोध है? क्या श्रमिकों के खाते में छह हजार रुपए वार्षिक जाएगा, 1 करोड़ मीट्रिक टन धान खरीदी की, तेंदूपत्ता संग्राहकों को 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा दिए जाने का विरोध है। उन्होंने कहा, प्रजातंत्र में विरोध की असहमति का पूरा सम्मान है, लेकिन विरोध का आधार होना चाहिए। केवल विरोध के लिए विरोध करना ठीक नहीं है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *