The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की शादी में शामिल होने रायपुर पहुंचे दिग्विजय सिंह

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की शादी में शामिल होने दो दिवसीय दौरे पर दिग्विजय सिंह रायपुर पहुंचे। कल शाम रायपुर से वापस दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के शादी समारोह में देशभर के दिग्गजों का जमावड़ा होगा। चैतन्य का विवाह रायपुर के एक निजी होटल में रविवार को होगा। चर्चा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी शादी समारोह में शामिल हो सकती हैं। हालांकि अब तक उनका आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। बताया जा रहा है कि बीके हरिप्रसाद, केटीएस तुलसी, शक्ति सिंह गोहिल, पीएल पुनिया, चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का रायपुर पहुंचेंगे। यह सभी नेता रविवार को शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रवाना होंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor