The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा कुरुद और वरिष्ठ नागरिको नें दिया लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। कुरुद के भाजपाईयों एवं नागरिकों नें लता मंगेशकर को कारगिल चौक में श्रद्धांजलि अर्पित किया। ज्ञात हो कि महान गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में आज निधन हो गया। वह लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं। उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फैंस उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। लता मंगेशकर से जाने से पूरा देश गमगीन हो गया है। हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। लता दीदी अमर रहे के नारों के साथ पुष्पांजलि समर्पित एवं मौनधारण द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिसमें प्रमुख रुप सें नेता प्रतिपक्ष भानु चंद्राकर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष तिलोकचंद जैन, पार्षद मनीष साहू, कृष्णकांत साहू, कुरूद प्रेस क्लब अध्यक्ष मुलचंद सिन्हा, सुनील चंद्राकर, जिला संयोजक सोशल मिडिया भाजपा कमलेश चंद्राकर, एविस वर्मा, सोनु दिवेदी, रवि चंद्राकर मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor