The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

​​​​​​छत्तीसगढ़ में एक माह बाद फिर कोरोना ने अपनी चपेट में स्कूली बच्चें को लेना शुरु कर दिया,गर्ल्स स्कूल की 7 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव, सभी की उम्र 12 से 15 साल

Spread the love

बेमेतरा । प्रदेश में एक बार फिर कोरोना महामारी की रफ्तार बढ़नें की कागार में है तीसरी लहर का प्रकोप अब स्कूली बच्चों में दिखने लगे हैं । बेमेतरा के सरकारी गर्ल्स स्कूल में 7 बच्चियां पॉजिटिव मिली हैं। इन सभी बच्चियों की उम्र 12 से 15 साल के बीच है। रिपोर्ट आने के बाद 26 सितंबर तक स्कूल बंद कर दिया है। करीब एक माह बाद फिर से स्कूली बच्चों में संक्रमण सामने आया है। इसके बाद कलेक्टर ने क्षेत्र के सभी स्कूलों में बच्चों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को रैंडम सैंपल जांच के लिए साजा स्थित शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंची थी। इस दौरान 6 बच्चियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद यहां कंटेनमेंट जोन बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं साजा BMO ने बताया कि मंगलवार को भी एक बच्ची में संक्रमण मिला है। इसके बाद संक्रमित बच्चों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। सभी छात्राओं का घर में ही इलाज किया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *