The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराब के नशे में टीवी दुकान के संचालक ने मोटर रिपेयरिंग करने वाले मैकेनिक पर किया जानलेवा हमला,मामला दर्ज

Spread the love

दुर्ग। जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक टीवी दुकान के संचालक ने शराब के नशे में मोटर रिपेयरिंग करने वाले मैकेनिक पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने रॉड से मैकेनिक पर इतना वार किया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें आरोपी मैकेनिक को पीटते हुए नजर आ रहा है।गांधी चौक निवासी करण साव 23 वर्ष पेशे से बिजली मैकेनिक है। वह इंदिरा चौक कोहका रोड रामनगर स्थित राज इलेक्ट्रिकल्स में मोटर रिपेयरिंग का काम करता है। उसी के बगल से सुभाष चौधरी 30 वर्ष टीवी सेंटर के नाम से दुकान संचालित करता है। शुक्रवार सुबह 9 बजे करण दुकान आया और अपनी दुकान खोलकर साफ सफाई करने लगा था। वह दुकान के बाहर झाड़ू लगा रहा था कि तभी वहां सुभाष चौधरी शराब के नशे में पहुंचा और करण को गंदी-गंदी गाली देने लगा। देखते ही देखते सुभाष ने करण के सिर के पीछे लोहे के रॉड से वार किया तो वह वहीं ढेर होकर गिर गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने करण को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके सिर के नीचे 6 टांके लगाए और सिटी स्कैन कराने के लिए कहा है। करण का इलाज अस्पताल में अभी जारी है।इस मामले में वैशाली नगर टीआई का कहना है कि वह आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। डॉक्टरी रिपोर्ट में यदि चोट गंभीर आई तो वह आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *