The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने क्षेत्रीय प्रतिनिधियों एवं आमजनों से की मुलाकात

Spread the love

रायपुर। नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर में अपने शासकीय आवास कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आये क्षेत्रीय प्रतिनिधियों और आमजनों से भेंट मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने मंत्री डॉ. डहरिया को अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में बताया। लोगों ने नगरीय प्रशासन मंत्री को अपनी विविध समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवेदन भी प्रस्तुत किए। इस पर डॉ. डहरिया ने लोगों को समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि मंत्री डॉ. डहरिया से लोग प्रत्येक मंगलवार को स्वप्रेरणा से मिलते है और अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन भी प्रस्तुत करते है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor