The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस सरकार जमकर साधा निशाना

Spread the love

दुर्ग । दुर्ग सांसद विजय बघेल ने एक बयान जारी कर राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान दिलाने के नाम पर 40 गरीबों से लाखों रुपयों की अवैध वसूली करने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की बजाय संरक्षण देने का काम राज्य सरकार कर रही है। सरकार के इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले बस्तर के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। ऐसा करके कांग्रेस सरकार लोगों की जनभावनाओं को कुचलने की कोशिश कर रही है। इसमें वह कभी सफल नहीं हो पाएगी।दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने अपने बयान में कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जमकर भ्रष्टाचार करने का बीड़ा उठाया है। निचले स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के कांग्रेसी नेता भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूब चुके हैं। भ्रष्टाचार से होने वाली कमाई का हिस्सा ऊपर तक भी पहुंचाया जा रहा है। इसीलिए संबंधित आरोपी के खिलाफ ना तो पुलिस जांच कर रही है और ना ही पीड़ितों का बयान ले रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *