The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ट्रक ने सीईओ की मारी टक्कर, टाटा मैक्सम का एक साइड हुआ क्षतिग्रस्त

Spread the love

जशपुर। जिले के फरसाबहार सीईओ तीर्थ कुमार बुध की टाटा मैक्सम गाड़ी और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सीईओ जनपद बाल बाल बच गए हैं लेकिन उनकी चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गई है। जानकारी के मुताबिक जनपद सीएओ बुध टीएल की बैठक में शामिल होने जशपुर जा रहे थे तभी तुबा मोड़ के पास एक ट्रक ओवर टेक करके आगे बढ़ रहा था उसी दौरान सीईओ की गाड़ी से ट्रक की टक्कर हो गयी। राहत की बात ये है कि इस दुर्घटना में सीईओ और गाड़ी के ड्राइवर को कोई क्षति नहीं पहुँची लेकिन टाटा मैक्सम का एक साइड क्षतिग्रस्त हो गया। जनपद सीईओ ने बताया कि वह पूरी तरह ठीक हैं। दूसरी गाड़ी बुलवाकर टीएल बैठक के लिए जशपुर रवाना हो गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor