The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

साइक्लोन के कारण तेज हवाओं के चलने से इन राज्यों में और अधिक बारिश होने की संभावना

Spread the love


रायपुर । बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की वजह से छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में तूफानी हवाओं के साथ भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कोलकाता में बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। साइक्लोन के कारण तेज हवाओं के चलने से और अधिक बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मौसम विशेषज्ञों ने खाड़ी में हलचल देखी है। माना जा रहा है कि समुद्र में ऊपरी हवा का चक्रवात और अक्टूबर के पहले सप्ताह तक तेज बारिश हो सकती है। इससे छत्तीसगढ़ में वर्षा की संभावना जता दी गई है। प्रदेश के कुछ क्षेत्र विशेष खासकर बस्तर, सरगुजा व बिलासपुर संभाग में ज्यादा बारिश हो रही है। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक पूरे प्रदेश में बारिश की सक्रियता दिखेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *