The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

लग्जरी कार में गांजा तस्करी करते एक गिरफ्तार,2 क्विंटल गांजा जब्त

Spread the love

बलौदाबाजार/रायपुर।बलौदाबाजार पुलिस ने लग्जरी कार से 16 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी युवक ओडिसा गांजा लेकर आया था।
बलौदाजार ​जिले की सिमगा पुलिस मुखबीर की सूचना पर रॉयल ढाबे के पास आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू की थी। जांच करने पर पुलिस के सफेद क्रेटा कार आते देख रोककर कार की तलाशी लेने पर जांच में पुलिस को कार के अंदर अलग पैकेट में 2 क्विंटल गांजा मिला है। जिसकी कीमत 16 लाख रुपए बताई जा रही है। कार के अंदर बैठे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना नाम योगेश्वर मिश्रा बताया है। जो कवर्धा जिला का रहने वाला है। आरोपी ने बताया है वह माल लेकर ओडिशा से मरवाही जा रहा था।
;;संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *