The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हजारों ग्रामीणों ने नारायणपुर जिले में शामिल करने की मांग को लेकर स्टेट हाइवे में किया चक्काजाम

Spread the love

कांकेर। छत्तीसगढ़ में नए जिले बनाने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में शामिल करने या ना करने की मांग को लेकर आंदोलन हो रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को 58 गांवों के हजारों ग्रामीणों ने नारायणपुर जिले में शामिल करने की मांग को लेकर स्टेट हाइवे में चक्काजाम कर दिया। वनांचल के लोगों ने अन्तागढ़- नारायणपुर मार्ग में चक्काजाम कर दिया है। चक्काजाम करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि जिला मुख्यालाय से दूरी अधिक होने के कारण उनके इलाके में विकास कार्य नहीं हो पाते। ग्रामीणों के मुताबिक उनका यह चक्काजाम दो दिनों तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से ग्रामीण कांकेर से नारायणपुर जिले में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। कोलर के पास लगभग डेढ़ से 2 हजार ग्रामीण सड़क पर बैठ गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor