The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो देशी कट्टा जब्त

Spread the love

रायपुर। रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में बढ़ती चाकूबाजी के बीच एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बैठक ली है। एसएसपी ने कंट्रोल रूम सी 4 में सभी सीएसपी और थाना प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में क्राइम को कंट्रोल करने के लिए कई विषय में चर्चा हुई। साथ ही एसपी चाकूबाजो और बदमाशों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिये है। उलेल्खनीय है कि एसएसपी के बैठक के बाद पुलिस ने गुढ़ियारी में हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से देशी कट्टा और एक्टिवा वाहन जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी रोहित ऊके और सतीश यादव को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में गुढ़ियारी थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor