Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ड्रग डिस्पोज़ल समिति ने 19 क्विंटल 97 किलो 83 ग्राम गांजे का किया नष्टीकरण

Spread the love

बिलासपुर। ड्रग डिस्पोज़ल समिति बिलासपुर ज़िले के कुल 148 प्रकरणो में 19 क्विंटल 97 किलो 83 ग्राम गांजे का नष्टीकरण हुआ है। मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए बिलासपुर रेंज स्तर पर 3 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिनके द्वारा बिलासपुर के नष्टीकरण योग्य कुल 148 प्रकरणो में धारा 20-B NDPS Act में जब्त मादक पदार्थ(गांजा) मात्रा कुल 19 क्विंटल 97 किलो 83 ग्राम गांजा के नष्टीकरण की कार्रवाई की गई है। बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक और समिति के अध्यक्ष रतन लाल डांगी, सदस्य पारुल माथुर वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक बिलासपुर, सदस्य अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी बिलासपुर और पंचों की उपस्थिति में सृजन स्टील प्रा. लिमि. सिलपहरी, ज़िला बिलासपुर के भट्ठी में गांजे को जलाया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor