Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सांकरा पुलिस ने रेत में दबी मिली लाश की गुत्थी सुलझाई,7 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

महासमुंद। जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाटा गांव के समीप कंतरा नाला में रेत में गामीणों को एक लाश रेत में दबी मिली थी। सांकरा पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की तो चौकाने वाले मामले सामने आए। राजादेवरी थाना क्षेत्र (बलौदाबजार) जिला के ग्राम डुमर पाली के 7 लोगों ने मिलकर जंगली जानवर के शिकार के लिए करंट फैलाकर रखा था। इसी दौरान गांव के बीसीकेशन खड़िया करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं बीसीकेशन की मौत होने के बाद आरोपियों ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए घटना स्थल से 2 किलो मीटर दूर सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाटा गांव के समीप कंतरा नाला मे लाश को रेत मे दफना दिया था। सांकरा पुलिस ने मामले की जांच कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में साकरा पुलिस ने डुमर पाली के परस यादव, गुड्डू निषाद, चमरू जगत, परमेश्वर जगत, राजकुमार बरीहा, अम्रत लाल यादव, रत्तन को धारा 304ए, 147, 201, 135 के तहत गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को जेल भेजा दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor