The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गाय को बचाने के चक्कर में रेत से भरी गाड़ी पलटी,डंपर चालक गाड़ी के केबिन में फंसा

Spread the love

रायपुर । रायपुर में सड़क हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी के केबिन में ही फंस गया। बताया जा रहा है कि वह रायपुर की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान सामने से एक गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हुई और सीधे रोड किनारे ही जाकर पलट गई। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को 3.30 बजे से 4.30 बजे के बीच ये हादसा हुआ है। आस-पास के लोगों ने बताया कि कोई डंपर चालक गाड़ी लेकर रायपुर की तरफ आ रहा था। वो अभी यहां छेरीखेड़ी के एक होटल के पास पहुंचा था। यहीं पर ये हादसा हो गया। आस-पास के लोगों का कहना है कि हादसे वक्त रोड पर ही कुछ गाय खड़ीं थी। जो गाड़ी देखकर किनारे हो गईं। मगर एख गाय वहीं खड़ी रही गई। उसी को बचाने के चक्कर में डंपर अनियंत्रित हुई और रोड किनारे चले गई। हादसे के बाद आस-पास के लोग ही मौके पर पहुंचे थे और पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। घटना के बाद डंपर का ड्राइवर उसकी डंपर की केबिन में पिछले एक घंटे से फंसा हुआ है। पुलिस और लोगों की मदद से उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मगर अब तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने बताया है कि डंपर चालक महासमुंद से डंपर लेकर रायपुर आ रहा था। इस डंपर में रेत भरा हुआ था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor