The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एकात्म परिसर की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गाेली,मौके पर मौत

Spread the love

रायपुर । रायपुर के भाजपा प्रदेश कार्यालय,एकात्म परिसर की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस जवान ने ड्यूटी के दौरान ही अपनी सर्विस राइफल से खुद को गाेली मार ली। घटना रात 8 बजे की है। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शव कब्जे में लिया।वह एकात्म परिसर के भीतर भाजपा मुख्यालय में बने क्वार्टर में रहता था। मुख्य द्वार के पास गार्ड रूम है। उसने वहीं खुदकुशी की। उस समय गार्ड रूम में कोई नहीं था। चारों जवान बाहर तैनात थे। धमाके की आवाज सुनकर जवान भागकर भीतर पहुंचे। कमरे में हवलदार की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor