The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पीलीभीत में बृजमोहन अग्रवाल ने संभाला चुनाव प्रबंधन

Spread the love

रायपुर । भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज उत्तर प्रदेश चुनाव में अपनी भागीदारी उपस्थित कराते हुए बृज प्रांत के पीलीभीत जिला क्षेत्र पहुँचते ही चुनाव प्रबंधन का दायित्व संभाल लिया है। उन्होंने आज न केवल जिला भाजपा कार्यालय मेंं तीन प्रमुख बैठकें की बल्कि विभिन्न समाज के लोगों के घर-घर जा कर संपर्क किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से अग्रवाल को बृज प्रांत के पीलीभीत जिला क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन का दायित्व सौंपा गया है। अग्रवाल आज पीलीभीत अपराह्न में पहुँचे और ताबड़तोड़ भाजपा जिला कार्यालय पीलीभीत में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तीन बैठकें लीं। इन बैठकों में चुनाव संचालन समिति, जिला के पदाधिकारियों की समिति और पार्टी के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की। इसके बाद वे विभिन्न समाज के प्रमुख लोगों के घर-घर जा कर सम्पर्क किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor