Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

PoliticsChhattisgarh

किसानों को नक्सली कहने पर बृजमोहन माफी मांगे : सुशील आनंद शुक्ला

Spread the love

रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किसानों को नक्सली कहने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ सहित देश के किसानों से माफी मांगे छत्तीसगढ़ में 36 लाख किसान है। बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ देशभर के अन्नदाता किसानों को अपमानित किया है। पहले आतंकी, खालिस्तानी, मवाली कहने के बाद अब नक्सली बताकर भाजपा नेता ने अपने दल के फासीवादी असहिष्णु चरित्र को उजागर किया है। भाजपा के केंद्र सरकार ने 3 काले कानून लाए, जो किसान विरोधी है। देश भर के किसान आंदोलनरत है। अब दिल्ली बॉर्डर से यह आंदोलन देश भर में फैल रहा है। भाजपा अपनी जमीन खिसकती देखकर परेशान है इसलिए किसानों के खिलाफ भाजपा अनर्गल बातें कर रही है। इस देश के किसानों को भाजपा ने कभी आतंकी कहा, कभी खालिस्तानी कहा, कभी माओवादी कहा। हाल ही भाजपा नेता ने किसानों को नक्सली तक कह डाला। भाजपा जिस प्रकार से किसानों का अपमान कर रही है और किसानों के समर्थन में आने के कारण कांग्रेस को कोस रही है किसान हितकारी नीतियों के कारण भूपेश बघेल का विरोध कर रही है। वह भाजपा की बौखलाहट को दिखाती है। किसानों के विरोध के कारण जनता भाजपा को इस बार केंद्र से भी उखाड़ फेकेगी। पूरे देश में भाजपा कहीं देखने को नहीं मिलेगी।
संजय चौबे

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor